उत्तर प्रदेश

व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर जन उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने एसपी से की मुलाकात

UP Fatehpur आज जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल जिसमें प्रदेश महामंत्री अजय मौर्य, अधिवक्ता मंडल प्रदेश अध्यक्ष रामराज गांधी, जिला उपाध्यक्ष- देवनाथ धाकड़े, बुद्धराज धाकड़ी, नईम अहमद, राकेश मौर्य, महेंद्र सिंह सेंगर, नगर उपाध्यक्ष अनिल अग्निहोत्री, राजेश यादव आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

ज्ञात हो कि 14 नवंबर दिन शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल (मेहरोत्रा गुट) के जिला महामंत्री विनोद साहू को राधानगर थाने के दो सिपाहियों ने थाने ले जाकर अपना पद बताने के बाद भी गाली देते हुए जमकर मारपीट किया था । इसी कड़ी में संयुक्त व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर पदाधिकारी से मारपीट करने वाले दोनों सिपाहियों को बर्खास्त करने की जोरदार मांग की जिससे आगे कभी भी अकारण किसी पदाधिकारी एवं व्यापारियों से ऐसी अभद्रता न हो सके।

प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान ने कहा कि जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर ही नहीं उत्तर प्रदेश के किसी भी जिलों में अगर किसी भी व्यापारी नेताओं के साथ पुलिस प्रशासन ने अभद्रता व मारपीट की तो जिलों से लेकर राजधानी लखनऊ तक जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रकरण को लखनऊ प्रदेश कार्यालय में जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे को सूचित कर दिया गया है उन्होंने कहा है कि अगर जिला प्रशासन उक्त मामले में कार्यवाही न करे तो हम डीजीपी मुख्यालय एवं सासन तक इस प्रकरण को ले जाएंगे।

प्रतिनिधि मंडल में – संस्थापक/अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री अजय मौर्य, अधिवक्ता मंडल प्रदेश अध्यक्ष रामराज गांधी, जिला उपाध्यक्ष- देवनाथ धाकड़े, बुद्धराज धाकड़ी, नईम अहमद, राकेश मौर्य, महेंद्र सिंह सेंगर, नगर उपाध्यक्ष अनिल अग्निहोत्री, राजेश यादव, जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला अध्यक्ष ब्रजेश सोनी, विनोद साहू सहित दर्जनों पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

 

राजा सिंह कछवाह

जिला प्रवक्ता

जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश

Related posts

UP: सीएम योगी बोले- ‘सुरक्षा के माहौल से आता है निवेश, गुंडा टैक्स सपा सरकार का संस्कार था’

Samagra Vichar

Hathras: नवरात्र का व्रत रखने पर छात्राओं को बनाया मुर्गा, स्कूल में जमकर हंगामा, बीएसए ने दिए जांच के आदेश

Samagra Vichar

यूपी के प्राइमरी स्कूलों में छात्रों का आधार बायोमेट्रिक हुआ अनिवार्य, लगेंगे कैंप

Samagra Vichar

Leave a Comment