उत्तर प्रदेश

UP: कानपुर से जुड़े इन जिलों में तीसरी बार बाढ़… दर्जनों गांव डूबे, खाने-पीने का संकट; अगले 48 घंटे अलर्ट

गंगा-यमुना-चंबल नदियों के किनारे के कई गांव तीसरी बार बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से गंगा, रामगंगा, यमुना और चंबल नदियों का जलस्तर तीसरी बार खतरे के निशान को पार कर गया है। कानपुर देहात में 12 हजार आबादी तीसरी बार बाढ़ की दुश्वारियां झेल रही है।

कानपुर में बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से गंगा, रामगंगा, गर्रा, यमुना और चंबल नदियों के किनारे के कई गांव तीसरी बार बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कई रास्ते पानी में डूब गए हैं। इस वजह से कई गांवों का संपर्क कट गया है। लोग नाव से आना-जाना कर रहे हैं। बाढ़ की वजह से लोगों के सामने कई तरह की दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। कई गांवों में बिजली नहीं है। खाने पीने का संकट भी खड़ा हो गया है।

कानपुर में 15 दिनों बाद गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार चला गया है। खतरे के निशान से केवल 27 सेंटीमीटर दूर है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा बैराज और नदी के आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट घोषित कर दिया है। अगले 48 घंटे में जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।

Related posts

UP: सीएम योगी बोले- बापू और शास्त्री के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार, दोनों विभूतियों को किया याद

Samagra Vichar

सीएम योगी ने अयोध्या पहुंच राम मंदिर निर्माण की प्रगति का लिया जायजा, हनुमानगढ़ी में भी टेका मत्था

Samagra Vichar

UP: प्रेमानंद महाराज के प्रति आस्था…दंडवत यात्रा पर निकले लखनऊ के तीन युवा, 120 दिन में पहुंचेंगे वृंदावन

Samagra Vichar

Leave a Comment