उत्तर प्रदेश

सामाजिक परिवर्तन वोट के ताकत ही संभव- आखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में सामाजिक परिवर्तन लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोट के जरिए ही संभव है। गैरबराबरी, महंगाई, भ्रष्टाचार से सभी त्रस्त है। आरक्षण को समाप्त करने की साजिशें हो रही है। समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के रास्ते पर चलती है। वह धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और संविधान की मूल स्थापनाओं के साथ प्रतिबद्ध है।

श्री यादव ने कहा कि जनता बदलाव के लिए व्याकुल है। वह और इंतजार के मूड में नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना सुनिश्चित है। भाजपा को वोट के लोकतांत्रिक अधिकार के जरिए ही शांतिपूर्ण अहिंसक तरीके से अब सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। भाजपा हटेगी तभी संविधान बचेगा। आरक्षण बचेगा। सामाजिक आर्थिक गैरबराबरी मिटेगी और लोगों में खुशहाली आएगी। भाजपा की हार के बाद सामाजिक न्याय का राज कायम होगा। पीडीए जीतेगा और जातीय जनगणना से समानुपातिक आधार पर सबको हक और सम्मान मिलेगा।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में विभिन्न जिलों से आये नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र और संविधान को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इस सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान और त्रस्त है। भाजपा सरकार में पीडीए के साथ लगातार अपमान और उपेक्षा हो रही है। पीडीए एकजुट हो रहा है। पीडीए सामाजिक-राजनीतिक विकल्प है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद संविधान की प्रस्तावना में है भाजपा इन्हीं पर हमले कर रही है। गरीबी- अमीरी के बीच खाई गहरी हो गई है जिसके कारण लोगों में भाजपा सरकार से नाराजगी है। भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप है। उसका न कोई स्पष्ट विजन है और नहीं कार्य दिशा है। डबलइंजन सरकार के इंजन सिकयार्ड (Sickyard)में ही खड़े है। जनहित के कामों से भाजपा का विरोध है। विकास विरोधी-जनविरोधी भ्रष्ट भाजपा को सत्ता से खारिज करने के लिए जनता संकल्पित है।

 

Related posts

बृजभूषण की बेटी ने मंच पर पढ़ी शायरी: बोलीं- पहलवान की बेटी हूं, हम लिख देते हैं इतिहास, पीठ पर वार नहीं करते

Samagra Vichar

UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान, गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो प्रवेश, मुस्लिम लड़कों पर लगाया आरोप

Samagra Vichar

शादी का झांसा और फिर होटल में ऐसा कांड, भाजपा का पूर्व पदाधिकारी भी गिरफ्तार

Samagra Vichar

Leave a Comment