देश

Rahul Gandhi News: क्या है राहुल गांधी का ‘नेपाल प्लान’, Gen-Z से क्या है डिमांड, जिस पर हो गया बवाल?

Rahul Gandhi Gen-Z Plan: राहुल गांधी ने एक बार फिर से चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने Gen-Z और युवाओं को संविधान बचाने की अपील की। इस पर निशिकांत दुबे ने परिवारवाद व भ्रष्टाचार पर राहुल को घेरा।

Rahul Gandhi Gen-Z Plan: नेपाल में बीते दिनों Gen-Z क्रांति हुई। Gen-Z आंदोलन ने नेपाल में तख्तापलट करवा दिया। केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई। अब उसी Gen-Z की गूंज भारत में सुनाई दी है। जी हां, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत में Gen-Z सी ऐसी मांग की है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक बवाल मच गया है। राहुल गांधी के ‘नेपाल प्लान’ पर भाजपा हमलावर है। इसे लेकर राहुल गांधी भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को Gen-Z को संबोधित करते हुए एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि देश के Gen-Z संविधान की रक्षा करेंगे। इस पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तीखा जवाब दिया।

दरअसल, इस पूरे विवाद का केंद्र बिंदु बना राहुल गांधी का ‘जेन-जी वाला नेपाल प्लान’। 18 सितंबर 2025 को राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘देश के युवा, देश के छात्र, देश की Gen-Z संविधान को बचाएंगे। लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद.’ राहुल गांधी ने इस पोस्ट के जरिए जेन-जी यानी युवाओं को देश का भविष्य बताया। उन्होंने इसके साथ एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें वोट चोरी का जिक्र है.

 

Related posts

*दो बूंदों की जीत – पोलियो-मुक्त भारत की कहानी

Samagra Vichar

VK Malhotra: वीके मल्होत्रा के निधन पर दिल्ली में एक दिन का राजकीय शोक, सीएम के सरकारी कार्यक्रम स्थगित

Samagra Vichar

9वीं बार एशिया का चैंपियन बना भारत, पहले कुलदीप की तबाही फिर तिलक ने कूटा, हार की हैट्रिक से PAK शर्मसार

Samagra Vichar

Leave a Comment