उत्तर प्रदेश

भाजपा ने प्रदेश मे अराजकता का माहौल पैदा कर रखा है अखिलेश यादव

  •  लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अराजकता में धकेल दिया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं बर्बाद हो चुकी है। किसानों के लिए खाद-बीज की व्यवस्था नहीं है। नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार नहीं है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार लूट और बेईमानी चरम पर है। विकास कार्य ठप्प है। भाजपा सरकार ने अन्याय, अत्याचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिये है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने कानून, व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर जनता से झूठे वादे किये। भाजपा सरकार हर मामले में विफल हो गयी है। कानून-व्यवस्था पर इस सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी लखनऊ भी अपराधिक घटनाओं से सुरक्षित नहीं है। 24 घंटे में तीन हत्याओं से लखनऊ दहल गया। मडियांव में बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग को गोली मार दी। बंथरा में रिकवरी एजेंट की हत्या। निगोहां में हत्या कर युवक का शव नाले में फेंका गया।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उक्त घटनाएं सिर्फ राजधानी लखनऊ की है। इसी तरह से प्रदेश के तमाम जिलों में हर रोज हत्या, लूट की घटनाएं हो रही है। भाजपा सरकार में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार के सारे नारे और दावे खोखले साबित हुए हैं। यही हाल स्वास्थ्य विभाग का है। अस्पतालों में दवा, इलाज नहीं मिल रहा है। सरकार की नीतियों से परेशान होकर बड़े-बड़े मेडिकल संस्थानों के डॉक्टर इस्तीफा दे रहे हैं। अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर, डॉक्टर, नर्सेज अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ की भारी कमी है। मरीज और तीमारदार दवा, इलाज के लिए भटक रहे है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार और विभागीय मंत्री व्यवस्था सुधारने के बजाय बड़ी-बड़ी डींगे मारते है। जनता को गुमराह करते है। स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। भाजपा सरकार ने पूरी व्यवस्था चौपट कर दी है। किसानों को फसलों के लिए डीएपी, यूरिया नहीं मिल पायी। महीनों से किसान जिलों-जिलों में सहकारी समितियों पर लाइनों में दिन-दिन भर खड़ा रहा लेकिन खाद नहीं मिली। सरकार ने किसानों को खाद की व्यवस्था करने के बदले पुलिस से लाठियांे से पिटवाया।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार की अकर्मण्यता से हर वर्ग परेशान है। जनता में भारी आक्रोश है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के अहंकारी शासन का अंत कर देगी।

 

 

Related posts

इस साल अमृत उद्यान देखने का आखिरी मौका, जानें किस तारीख तक खुला रहेगा राष्ट्रपति भवन का गार्डन

Samagra Vichar

UP : हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्पलाईज यूनियन का 81वां वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न हुआ, के०के ०शर्मा बने अध्यक्ष और पी०के दीक्षित बने प्रमुख महामंत्री

Samagra Vichar

पीलीभीत से गाजीपुर तक होगी स्वच्छ और अविरल गोमती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Samagra Vichar

Leave a Comment