देश

यमुना नदी में आया काफी सुधार, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया- ‘ऑक्सीजन बढ़ी, झाग और अमोनिया कम’

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना की सफाई में सुधार हुआ है, ऑक्सीजन बढ़ी और झाग व अमोनिया घटा। विपक्ष के आरोप पूरी तरह गलत हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी में यमुना की सफाई को लेकर विपक्ष के आरोप पूरी तरह झूठे और भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि कालिंदी कुंज घाट पर दिल्ली सरकार ने बाकायदा एक आधुनिक प्रयोगशाला (लैब) स्थापित की है, जो हर दिन यमुना के पानी की जांच कर रही है। इस जांच में साफ दिख रहा है कि पिछले कुछ महीनों में यमुना की स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है।

यमुना का पानी हुआ साफ, अब ऑक्सीजन बढ़ी और झाग घटा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि ताज़ा जांच के अनुसार, यमुना के पानी में ऑक्सीजन लेवल अब 4.75 तक पहुंच गया है। इसका मतलब है कि अब नदी के अंदर जल जीव-जंतु (जैसे मछलियां और अन्य जीव) जिंदा रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहले यमुना की हालत इतनी खराब थी कि पानी में जीवन का कोई निशान नहीं था, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब पानी में अमोनिया की मात्रा काफी कम हो गई है। पहले जहां यमुना के पानी में झाग बनता था, वहीं अब फास्फेट का स्तर घटकर सिर्फ 0.2 रह गया है, जिससे झाग बनना लगभग बंद हो गया है। यह सब दिल्ली सरकार और दिल्ली जलबोर्ड के लगातार प्रयासों का नतीजा है,” उन्होंने कहा।

जनता से अपील और आगामी छठ पर्व

रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सुधार केवल दावा नहीं, बल्कि लैब टेस्टिंग से साबित हुआ है। वैज्ञानिक आंकड़े बता रहे हैं कि सरकार के कदमों का असर साफ दिखाई दे रहा है। रोजाना यमुना की स्थिति में सुधार हो रहा है और जल्द ही लोग एक साफ-सुथरी, अविरल यमुना को देख सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी सरकार ने यमुना की सफाई के लिए जमीनी स्तर पर लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले छठ पर्व के दौरान श्रद्धालु स्वच्छ और बहती यमुना में सूर्य देव को अर्घ्य दे सकेंगे जो अपने आप में एक ऐतिहासिक बदलाव होगा। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे दिल्ली सरकार के इस प्रयास का हिस्सा बनें और यमुना में गंदगी न फैलाएं। यह सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि पूरे दिल्लीवासियों की जिम्मेदारी है कि हम अपनी नदी को जीवंत बनाए रखें।

Related posts

Miss World 2025: हैदराबाद में आयोजित होगी 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता

Admin

Bihar: ‘बम फोड़ने वाले खुद फूट जाएंगे’, राहुल गांधी के दावे पर बोली बीजेपी

Samagra Vichar

Bihar Assembly Elections 2025: ’10 हजार रुपये पकड़ा दो और बस हो गया…’, पटना में महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी

Samagra Vichar

Leave a Comment